​रामगढ़। शहर के गोला रोड स्थित विष्णु पोद्दार के आवासीय परिसर में पोद्दार परिवार की ओर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथाव्यास परम पूज्य पंडित श्रीकांत शर्मा बाल व्यास जी द्वारा किया जा रहा है।

​कथा के शुभारंभ से पूर्व श्री श्याम मंदिर परिसर से एक भव्य व मंगलकारी कलश यात्रा निकाली गई, जो पूर्वाह्न 11:30 बजे आरंभ हुई। इससे पहले पोद्दार निवास में विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न की गई। भक्तों के उत्साह और जयकारों के साथ कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः पोद्दार निवास पहुंचकर संपन्न हुई।

​दोपहर अपराह्न 3:00 बजे से पूज्य श्रीकांत शर्मा बाल व्यास ने कथा का शुभारंभ किया। प्रथम दिवस की कथा में व्यास जी ने श्रीमद् भागवत माहात्म्य, गोकर्ण उपाख्यान, भगवान के 24 अवतारों का विराट वर्णन तथा श्री सुखदेव जी के आगमन का संगीतमय व भावपूर्ण प्रसंग सुनाया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

​इस धार्मिक आयोजन में पोद्दार परिवार सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य रूप से शकुंतला देवी पोद्दार, रतनलाल पोद्दार, राजकुमार पोद्दार, सत्यनारायण पोद्दार, अशोक पोद्दार, सुनील पोद्दार, विष्णु पोद्दार, विजय पोद्दार, संजय पोद्दार, कमल बगड़िया, सुरेश बगड़िया, सुनील अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, ध्रुव सिंह, राहुल सिंघानिया, राजेंद्र मस्कारा, दिनेश पोद्दार, सरोज पोद्दार, पम्मी पोद्दार, पिंकी पोद्दार, निधि पोद्दार, उषा पोद्दार, संगीता पोद्दार, अंजू पोद्दार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।