बोकारो। चिरा चास की नवीन को-ऑपरेटिव कॉलोनी में शनिवार देर रात चोरों ने झारखंड पुलिस के सब-इंस्पेक्टर शंकर प्रसाद के घर को निशाना बनाया। चोर घर से 25 हजार रुपये नकद और चांदी का एक कंगन लेकर फरार हो गए। बताया गया कि चोरों ने इससे पहले कॉलोनी के दो अन्य घरों में भी घुसने का प्रयास किया, लेकिन घरवालों के जाग जाने के कारण वे सफल नहीं हो सके।
इसके बाद चोरों ने पीछे की खिड़की खोलकर सब-इंस्पेक्टर के घर में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज में छह संदिग्ध युवक नजर आए हैं। चीरा चास थाना पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान में जुटी है।
थानेदार रवि नारायण झा ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने जल्द ही संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किए जाने की बात कही है।
