जैनामोड़: जैनामोड़ से फुसरो को जोड़ने वाली करीब 15.900 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन रविवार को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने किया। सड़क के निर्माण से जैनामोड़ और फुसरो के अलावा डुमरी जाने वाले जीटी रोड तक पहुंच आसान होगी। साथ ही आसपास के विभिन्न गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री राज्य राजमार्ग सड़क संपर्क योजना के तहत करीब 125.45 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का टू-लेन चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके साथ नाली का भी निर्माण कराया जाएगा।

भूमि पूजन के दौरान विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार के कैबिनेट से सड़क का डीपीआर तैयार कराया गया और निर्माण के लिए सभी प्रक्रियाएं राज्य सरकार की ओर से पूरी की गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरिडीह सांसद सड़क निर्माण का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता सच्चाई से परिचित है।

उन्होंने कहा कि उन्हें किसी योजना का श्रेय लेने की जरूरत नहीं है। उनका उद्देश्य जनता की सेवा करना और लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

मौके पर निरंजन मिश्रा, पूर्व मुखिया राजू तिवारी, सुबोध मिश्रा, झामुमो जिला कोषाध्यक्ष पंकज जायसवाल, प्रखंड अध्यक्ष संतोष महतो, उत्तम सिंह, दिनेश सिंह, विजयमल सिंह, मुखिया आनंद महतो, झामुमो जिला उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित सोरेन, अशोक मंडल, मुरलीधर साव, रामविलास प्रजापति, सैयनुल सौदागर, अभीविलास जायसवाल, अंबिका देवी, बिनोद सिंह, उमाशंकर सिंह, जय सिंह, आजाद अंसारी, अकबर अंसारी, बलराम तिवारी, विधायक के निजी सचिव बिनोद महतो, विष्णु भगवान, अजय किस्कू, राजेश सिंह, आयुस माथुर, अविनाश माधव, केडी मिश्रा, बिनोद गोस्वामी, किशोर महली, काली हेंब्रम, संजय मुर्मू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।