​रांची: 12 सितंबर को रांची स्थित कांग्रेस भवन में SIR (विशेष सारांश पुनरीक्षण/सर्वेक्षण) को लेकर रांची महानगर कांग्रेस कमेटी की एक अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष कुमार राजा ने की।

​बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि महानगर कांग्रेस के सभी प्रखंड व वार्ड अध्यक्ष और पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर SIR से संबंधित जमीनी सर्वेक्षण करेंगे और जनता को आ रही व्यावहारिक दिक्कतों का आकलन करेंगे। आम नागरिकों की सहायता के लिए महानगर कांग्रेस ने एक हेल्पलाइन/टोल-फ्री नंबर 9142752010 जारी कर कंट्रोल रूम स्थापित किया है।SIR से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए नागरिक मोबाइल नंबर 9142752010 पर संपर्क कर सकते हैं।

​SIR फॉर्म भरने, दस्तावेज सत्यापन या मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में आ रही समस्याओं के लिए नागरिक अपने जरूरी कागजातों के साथ कांग्रेस भवन स्थित महानगर कार्यालय प्रभारी मो. हुसैन अंसारी से संपर्क कर सकते हैं।

​ प्राप्त शिकायतों के निवारण के लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर एसडीओ, एलआरडीसी व अन्य वरीय प्रशासनिक अधिकारियों से बात की जाएगी।

यदि निचले स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो महानगर अध्यक्ष कुमार राजा स्वयं मामलों को उच्च स्तर पर उठाकर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

​महानगर कांग्रेस कमेटी ने रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी नागरिकों से SIR प्रक्रिया को लेकर जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर निसंकोच हेल्पलाइन नंबर या कांग्रेस भवन कार्यालय से संपर्क करने की अपील की है।