​गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड सरकार के मंत्री व गिरिडीह के विधायक रहे दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के गिरिडीह स्थित आवास पहुँचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने स्व. सोनू के चित्र पर पुष्प चढ़कर नमन किया।

​श्रद्धांजलि देने के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और इस कठिन घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाते हुए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह असह्य दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए श्री साहू ने कहा कि सुदिव्य सोनू का आकस्मिक निधन राज्य की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।