बोकारो। निर्धारित कार्ययोजना के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक, चास-बोकारो ने बरमसिया ओपी और बनगड़िया ओपी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपी के कार्यों की समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान ओपी में संधारित विभिन्न अभिलेखों और पंजियों का अवलोकन किया गया। लंबित अभिलेखों का संधारण जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही ओपी परिसर के रख-रखाव और साफ-सफाई का जायजा लेते हुए स्वच्छता एवं बेहतर व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया। सहायक पुलिस अधीक्षक ने ओपी में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और कठिनाइयों की जानकारी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आम लोगों के साथ शिष्ट, विनम्र और सम्मानजनक व्यवहार करने तथा पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने आम जनता की शिकायतों और समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान करने, क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
आज खास
विशेष
