​बोकारो : ​बोकारो के चास थाना क्षेत्र स्थित बेंदीटांड़ (जोधाडीह मोड़ के पास) मंगलवार दोपहर 12 बजे बाइक सवार दो बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। कैलाश विहार की निवासी विभा जब सब्जी लेकर पैदल घर लौट रही थीं, तभी बिना हेलमेट पहने आए दो बाइक सवार अपराधियों ने उनके गले से करीब 2 लाख मूल्य की सोने की चेन और पेंडेंट झपट लिया और मौके से फरार हो गए।

​घटना की सूचना मिलते ही चास थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पीड़िता विभा के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस वारदात के बाद क्षेत्र में चेन स्नेचरों की बढ़ती सक्रियता से लोगों में दहशत है।