चंदनकियारी। चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा का जनाधार बढ़ने का दावा किया गया है। मंगलवार को विधायक उमाकांत रजक के कुशमा स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों से आए दर्जनों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि झामुमो झारखंड की माटी, जल, जंगल, जमीन और लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाला जनआंदोलन है। पार्टी की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित होकर लोग लगातार संगठन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया। मानिक गोप के नेतृत्व में वासुदेव गोप, जगदीश प्रमाणिक, शंकर हेंब्रम, नेपाल बेसरा, ताहिर अंसारी, दहीचांद गोप, भोलानाथ गोप और हराधन गोप ने झामुमो की सदस्यता ली।

मौके पर दामोदर महतो, मथुर गोप, चैरव मांझी, असित मिस्त्री, प्रेम प्रमाणिक समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।