​रांची। राजधानी के रातू थाना क्षेत्र स्थित चिपरा इलाक़े में ज़मीनी रंजिश ने ख़ूनी मोड़ ले लिया। यहाँ संपत्ति विवाद में एक व्यक्ति की फावड़े से मारकर निर्मम हत्या कर दी गयी। घटना के बाद आरोपी भाई मौक़े से फरार हो गया है।

​मंगलवार को चिपरा के एक खेत के किनारे स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौक़े पर पहुँची रातू थाना पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से ज़मीन व संपत्ति का बँटवारा लेकर विवाद चल रहा था। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गयी कि आरोपी भाई ने आपा खो दिया और पास ही रखे फावड़े से हमला कर अपने ही भाई की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौक़े से फरार हो गया।

​पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फ़रार आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।