रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में हुई भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी गड़बड़ियों और जांच को लेकर आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते से लगातार दूसरे दिन भी बुधवार को सीआईडी अधिकारियों ने पूछताछ की| सात घंटे तक चली इस विस्तृत पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी ने परीक्षा संचालन, चयन प्रक्रिया और प्रशासनिक निर्णयों से जुड़े कई अहम सवाल पूछे| देर शाम पूछताछ का दौर समाप्त होने के बाद उन्हें वापस जाने दिया गया| हालांकि, जांच एजेंसी ने उन्हें 31 जुलाई को एक बार फिर पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया है| जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सीआईडी की टीम ने एल. खियांग्ते के समक्ष कई आधिकारिक दस्तावेज रखे|
सूत्रों के मुताबिक, सीआईडी अब ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी हासिल करने में लगी है| इसके लिए उसके स्तर से परीक्षार्थियों से भी मदद ली जाएगी|
