बोकारो। राष्ट्रीय एकता दिवस एवं भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को कैंप-2 स्थित तिरंगा पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सरदार पटेल के योगदान को याद किया।

इस अवसर पर संजय त्यागी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता और अखंडता के शिल्पकार थे। आजादी के बाद देश 565 छोटी-बड़ी रियासतों में बंटा हुआ था। उस समय सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, राजनीतिक कुशलता और दूरदर्शिता के बल पर रियासतों का भारत में विलय कराया। उनके इसी ऐतिहासिक योगदान के कारण उन्हें लौहपुरुष और अखंड भारत का शिल्पकार कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का योगदान देश कभी नहीं भुला सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके आदर्शों और सपनों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। गुजरात में स्थापित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदार पटेल की महान विरासत और राष्ट्र की एकता का प्रतीक है।

त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों को जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर देश की एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।

इस अवसर पर भाजपा चास नगर उत्तरी अध्यक्ष राजेश घोषाल, पन्नालाल कांदु, बिनोद सिंह राठौर, बुद्धेश्वर घोषाल, अभय कुमार गोलू, संतोष सिंह, प्रकाश प्रामाणिक, सतेन्द्र गुप्ता, तारा शाह, बिनोद कुमार, गोपाल साह, रौशन सिंह, गुप्तेश्वर सिंह, हरेकृष्ण, राजू गुप्ता, राजदेव, संतोष शर्मा, कारू कांदु, रंजन कुमार, बीरेंद्र साह और पिंटू पाल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।