धनबाद। सदर थाना क्षेत्र के विनोद नगर निवासी 35 वर्षीय राहुल कुमार मांझी की शुक्रवार देर रात बरमसिया रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार युवक ट्रेन के सामने आ गया था, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार राहुल कुमार मांझी की शादी महज तीन महीने पहले ही हुई थी। इस अप्रत्याशित और हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। नई शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस दुर्घटना से पूरे परिवार और परिचितों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
