रांची। रांची नगर निगम इस बार जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पटाखा बेचने के लिए किसी भी व्यक्ति या विक्रेता को एनओसी नहीं देगा। निगम के मुताबिक, यह स्टेडियम उसकी संपत्ति है। यह परिसर निगम के स्वामित्व और नियंत्रण में है। इस बार जो भी लोग पटाखा बेचने के लिए अस्थायी अनुज्ञप्ति लेना चाहेंगे, उसे स्वीकार नहीं किया जायेगा। पटाखा बेचने के लिए किसी भी प्रकार का अस्थायी शेड, दुकान अथवा अन्य संरचना यहां स्थापित नहीं करने दी जायेगी। इसका उल्लंघन करने वाले संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत लीगल एक्शन लिया जायेगा।
आज खास
ब्रेकिंग
