रांची। राज्य में इन दिनों साइबर अपराधियों द्वारा 'एसआईआर' (गहन पुनरीक्षण अभियान) के नाम पर फर्जी ई-मेल भेजकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस साजिश को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय ने नागरिकों और मतदाताओं से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

साइबर ठग लोगों को ई-मेल भेजकर यह दावा कर रहे हैं कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान विसंगतियां (कमियां) पाए जाने के कारण उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटा दिया गया है। इसके बाद, नाम को दोबारा मतदाता सूची में शामिल करने के नाम पर एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर व्यक्तिगत जानकारी और दस्तावेज जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है।

निर्वाचन आयोग ने अपील की है कि

ऐसे किसी भी संदिग्ध ई-मेल या अनजान लिंक पर बिल्कुल क्लिक न करें।अपनी कोई भी व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी या गोपनीय दस्तावेज अनजान प्लेटफॉर्म पर शेयर न करें।जिला निर्वाचन पदाधिकारी या निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी द्वारा ई-मेल के जरिए इस प्रकार के कोई प्रमाण-पत्र या दस्तावेज नहीं मांगे जा रहे हैं।

एसआईआर से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी, सत्यापन या दस्तावेज जमा करने के लिए अपने क्षेत्र के संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर से सीधे संपर्क करें।

ऑनलाइन माध्यमों के लिए केवल ECINET ऐप या निर्वाचन आयोग के निर्धारित आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें।