बोकारो। बोकारो की बेटी ने जूडो में कांस्य पदक जीतकर पूरे राज्य का मान देश में बढ़ाया है। नई दिल्ली से साक्षी के बोकारो आने पर बोकारो वासियों ने रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया।

बोकारो के बारी को-ऑपरेटिव निवासी एवं पेंटाकोस्टल स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र साक्षी गुप्ता ने झारखंड राज्य के लिए कांस्य पदक जीतकर बोकारो समेत पूरे झारखण्ड प्रदेश का मान सम्मान बढ़ाया है। साक्षी के बोकारो लौटने पर माराफारी मंडल भाजपा एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंचकर साक्षी एवं उनके कोच को फूल -माला पहना कर एवं गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कोच आयुष ठाकुर एवं सूरज कुमार को भी सम्मानित किया गया।

विदित हो कि साक्षी स्कूली खेल प्रतियोगिता एस जी एफ आई में अंडर 14 बालिका के 44 किलोग्राम भार में नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में खेले गए जूडो में कांस्य पदक विजेता हुई है।

बधाई देनेवाले प्रमुख लोगों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद लालू, समाजसेवी जलेश्वर साव,ज्ञानेश्वर प्रसाद गुड्डू, शिव कुमार पाण्डे, संतोष वर्मा,रामविनय कुमार, लव तिवारी,बिनोद कुमार, सतेन्द्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रमेश कुमार, विश्वकर्मा पंडित, संतोष कुमार, अभिभावक दीपक गुप्ता , समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे