​रांची। कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर एक नाबालिग से दुष्कर्म, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगने के बाद झारखंड की राजनीति गरमा गई है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई और विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धुर्वा थाना का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।

​प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने पुलिस से इस गंभीर मामले को प्राथमिकता देते हुए निष्पक्ष जांच करने की अपील की। उनका कहना था कि पुलिस केवल आवेदन लेकर मामले को लंबित न रखे, बल्कि शिकायत के आधार पर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर पीड़िता को न्याय दिलाए।

भाजपा ने की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

​​भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आरोपी विधायक की अविलंब गिरफ्तारी और पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

​राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई है।