बोकारो थर्मल। गुरुवार को बोकारो थर्मल ताप विद्युत केंद्र का दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के अध्यक्ष राजेश पांडेय ने दौरा किया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (परिचालन) संजीव श्रीवास्तव, कार्यपालक निदेशक (परियोजना) राजेश कुमार तथा अध्यक्ष के वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार अमन ज्योति भी उपस्थित रहे। इस अवसर डीवीसी के अध्यक राजेश पांडेय ने कहा बोकारो थर्मल में जमीन की कमी दूर कर जल्द नया पावर प्लांट लगाया जाएगा और साथ ही विस्थापित समस्याओं का भी समाधान जल्द कर क्षेत्र जा विकास किया जाएगा।
दौरे के दौरान अध्यक्ष ने 500 मेगावाट विद्युत उत्पादन इकाई के नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर उत्पादन एवं परिचालन व्यवस्था की समीक्षा की तथा अधिकारियों एवं कर्मियों से संवाद किया। उन्होंने बीटीपीएस 'ए' प्लांट के पुराने हेरिटेज भवन एवं ऐतिहासिक नियंत्रण कक्ष का भी अवलोकन किया।
वहीं डीवीसी प्रथम महिला शालिनी पांडेय ने मुख्य अतिथि के रूप में सीएसआर के अंतर्गत स्थापित गतिविधि केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कक्ष, सिलाई केंद्र एवं कंप्यूटर केंद्र का अवलोकन कर प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया।
इस अवसर पर वरीय महाप्रबंधक एचआर ए कुजूर, सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी, वरीय प्रबंधक एचआर पार्थो सारथी मुखर्जी, राजेश बिस्वास, उप महाप्रबंधक स्वास्थ्य डॉ एसके झा, डॉ अरविंद कुमार,सभी डीवीसी बीटीपीएस के वरिष्ठ अधिकारी, विभागाध्यक्ष, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 02
