​जमशेदपुर। मानगो में मानगो प्रखंड कांग्रेस कमेटी की पहल पर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर 2100 जरूरतमंद महिलाओं के बीच सूप और पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया।

​मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी महिला को पूजा में परेशानी न हो, इसलिए पिछले 10 वर्षों से लगातार इस सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।