रांची। 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह अभियान 2026' के तहत स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) द्वारा रांची स्थित मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एम.टी.आई.) में "टेंडर प्रोसेसिंग, प्रोक्योरमेंट और कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट" पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सेल के सी.एम.एम.जी. और कॉर्पोरेट सतर्कता विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इंडेंटिंग, खरीद और अनुबंध निष्पादन से जुड़े अधिकारियों की समझ को मजबूत करना तथा व्यावसायिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर एम.टी.आई. के ई.डी. (एच.आर.-एल एंड डी) संजय धर ने क्षमता निर्माण पर बल दिया। कार्यक्रम में विभिन्न एकीकृत इस्पात संयंत्रों के ई 1 से ई 5 ग्रेड के 26 युवा अधिकारियों ने भाग लिया।
सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने सभी विभागों के अधिकारियों में व्यावसायिक समझ और व्यावहारिक अनुभव विकसित करने पर जोर दिया। वहीं सी.वी.ओ. दिलीप कुमार और सीजीएम (सतर्कता) ज्ञानेश झा ने 'निवारक सतर्कता' को मजबूत करने और शिकायतों के त्वरित व सही स्तर पर समाधान के लिए प्रबंधकीय तंत्र विकसित करने की आवश्यकता बताई।
