गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत बढ़ाडीह गांव में छठ पूजा की तैयारी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। महापर्व की खुशियों के बीच घर में अचानक मातम पसर गया, जब करंट लगने से 26 वर्षीय युवक प्रदीप यादव की मौत हो गई। मृतक की पहचान बढ़ाडीह गांव निवासी सहदेव यादव के पुत्र प्रदीप यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार छठ पूजा के लिए खाना बनाने के उद्देश्य से घर में पानी की आवश्यकता थी। पानी भरने के लिए जैसे ही मोटर चालू किया गया, प्रदीप यादव उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से करंट का शिकार हो गए।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस अचानक हुए हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और छठ महापर्व की खुशियां मातम में बदल गई हैं।