बोकारो। चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसमा गांव स्थित तारुक बांध तालाब के किनारे दो दिनों से लापता 25 वर्षीय मिथिलेश कुमार राय का शव बरामद किया गया।
तालाब में नहाने पहुंचे युवकों को किनारे से तेज दुर्गंध महसूस हुई, जिसके बाद शव मिलने की बात सामने आई। शव की स्थिति काफी खराब थी, लेकिन परिजनों ने टी-शर्ट और अन्य शारीरिक पहचान के आधार पर उसकी शिनाख्त की। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस फिलहाल मौत के कारणों की जांच कर रही है।
