​रांची। ओरमांझी प्रखंड के करमा पंचायत में राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। सफीउल्लाह अंसारी और जितेन्द्र करमाली के नेतृत्व में भाजपा और आजसू पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों का साथ छोड़कर खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

​इस अवसर पर विधायक राजेश कच्छप ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों और जनहित के प्रति समर्पण से प्रभावित होकर आज बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। विधायक ने विश्वास दिलाया कि सभी नए साथियों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और क्षेत्र के संगठन को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

​विधायक कच्छप ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आम जनता के अधिकारों, सामाजिक न्याय, आपसी भाईचारे और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयेाग और समर्थन से खिजरी विधानसभा क्षेत्र में विकास एवं जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी।

​कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में विजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, मनु सिंह, दिलीप करमाली, संजीत महतो, अजीत कुमार, भोला करमाली, तुलसी महतो, बंटी करमाली, रवि करमाली,लाल मोहन करमाली, बम बम करमाली, सती देवी, ललिता देवी, जूली देवी, सुधा देवी, अरविंद करमाली और सावन करमाली सहित दर्जनों लोग शामिल हैं।