जमशेदपुर। काली पूजा के अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर मंगलवार को भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों लोगों में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान अर्जुन मुंडा ने स्वयं सभी अतिथियों का स्वागत किया।
महाप्रसाद आयोजन में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, मनोज सिंह और गणेश मिश्रा विशेष रूप से शामिल हुए।
इसके अतिरिक्त जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, पलामू सांसद बीडी राम, धनबाद सांसद ढुलू महतो, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, विधायक सरयू राय, पूर्णिमा साहू और उज्ज्वल दास समेत कई जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।
आयोजन में पूर्व सांसद पीएन सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय, दिनेशानंद गोस्वामी, रांची की पूर्व मेयर रोशनी खलखो, आदित्यपुर के मेयर संजय सरदार, खूंटी नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस सहित कई पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे।
वहीं, औद्योगिक एवं श्रमिक संगठनों की ओर से टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड अनुराग आर्या और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय समेत कई प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुए।
इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने काली पूजा, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएं देते हुए लोक आस्था के महापर्व छठ की बधाई दी और सभी के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भारतीय पर्व-त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक आस्था और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को आपस में जोड़ने और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं ग्रामीण के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महाप्रसाद वितरण एवं अतिथियों के स्वागत की कमान संभाली।
