रांची। अन्नदाता किसान, पशुधन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करने वाला पारंपरिक पर्व गोवर्धन पूजा रांची में पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पर्व में कृषक समाज से लेकर शहर के गणमान्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने अपने आवास पर अपनी धर्मपत्नी नेहा महतो के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं श्रद्धाभाव के साथ गोहाइल पूजा की। उन्होंने अपने पूर्वजों की समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया।
सुदेश महतो ने इस दौरान कहा कि पारंपरिक पर्व गोहाइल पूजा हमारी ग्रामीण संस्कृति और जीवन मूल्यों का अनमोल प्रतीक है। इसके जरिए हम अन्नदाता किसान,पशुधन और प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करते हैं।
