हजारीबाग। जिला प्रशासन के आदेशानुसार मुक्तिधाम सेवा संस्थान की ओर से पांच शवों को पूरे सम्मान एवं विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया। संस्थान के नीरज कुमार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सभी दिवंगतों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सम्मानपूर्वक पूरी कराने में सहयोग किया।

मुक्तिधाम सेवा संस्थान का उद्देश्य है कि प्रत्येक दिवंगत आत्मा को सम्मान मिले। मृतक की पहचान हो या न हो, अंतिम समय में उसे मानवीय गरिमा और सम्मान के साथ विदाई दी जाए। इसी उद्देश्य के तहत संस्थान लगातार सेवा कार्य कर रहा है।

संस्थान की ओर से कहा गया कि किसी व्यक्ति की पहचान भले ही अज्ञात हो, लेकिन उसकी मृत्यु के बाद उसे सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई मिलना समाज और मानवता की जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन के निर्देश पर किए गए इस सेवा कार्य में संस्थान ने पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाई।

मुक्तिधाम सेवा संस्थान ने लोगों से भी अपील की कि जरूरतमंदों और अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार जैसे मानवीय कार्यों में समाज को आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए।