रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 का आयोजन 1 नवंबर को किया जाएगा। लगभग दस साल के लंबे अंतराल के बाद आयोजित हो रही इस परीक्षा में 4.40 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अनुसार, परीक्षा राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी।झारखंड में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) का आयोजन अंतिम बार वर्ष 2016 (20 नवंबर 2016) में किया गया था। इससे पहले पहली बार यह परीक्षा वर्ष 2012-13 में आयोजित की गई थी।
जेटेट की परीक्षा दो पालियों में होगी।
कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक)सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
और कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक)दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।
राज्य में इससे पहले जेटेट परीक्षा वर्ष 2016 में आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 2.53 लाख आवेदन आए थे। इसके बाद लंबे समय तक परीक्षा नहीं हो सकी। वर्ष 2024 में लगभग 3.50 लाख आवेदन आए थे, लेकिन परीक्षा आयोजित नहीं हो पाई। अब 2026 में नई प्रक्रिया के तहत 4.40 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो कि 2016 की तुलना में लगभग 1.87 लाख अधिक हैं।
