रांची: दुर्गापूजा को लेकर पूरे झारखंड में उत्सव का माहौल है। झारखंड में सरकारी विभागीय कार्यालयों में चार दिनों का अवकाश रहेगा।
सचिवालय में शुक्रवार से छुट्टियों की शुरुआत हो चुकी है और यह शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार तक बंद रहेगा। इन चार दिनों तक कामकाज पूरी तरह ठप रहने के बाद, अब दफ्तर में कामकाज 21 अक्टूबर, मंगलवार से सामान्य रूप से शुरू होगा। लंबी छुट्टी के कारण सरकारी फाइलों, लाइसेंस, पेंशन और अन्य प्रशासनिक कार्यों से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं।
दुर्गापूजा के दौरान बैंक
18 अक्टूबर (शनिवार) को महीने का तीसरा शनिवार होने के कारण इस दिन बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और कामकाज होगा। आरबीआई के नियमों के अनुसार केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंक बंद रहते हैं।
19 अक्टूबर (रविवार) साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे।
20 अक्टूबर (सोमवार) को दुर्गा पूजा / नवमी के अवसर पर अवकाश रहेगा।
21 अक्टूबर (मंगलवार) को विजयादशमी के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
इस प्रकार, रविवार से मंगलवार तक लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में यदि आपको कैश की जरूरत है या कोई जरूरी बैंकिंग कार्य है, तो उसे शनिवार को ही निपटा लें, क्योंकि छुट्टियों के इन दिनों में एटीएम में भी कैश की किल्लत हो सकती है।
