देवघर। शहर के एक मॉल के बाहर से झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन (साहेबगंज) का बोर्ड लगी बोलेरो से युवकों के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोपी युवकों को रिखिया थाना ले जाने के बहाने गाड़ी में बैठाकर घुमाते रहे और आमगाछी गांव के पास ले जाकर उनके साथ मारपीट की। साथ ही, ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराने और परिजनों से 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी। तालाब के पास स्नान कर रही महिलाओं और स्थानीय ग्रामीणों की सूझबूझ से यह वारदात टल गई। महिलाओं के विरोध करने और भीड़ जुटने पर अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बोलेरो और चालक को हिरासत में ले लिया है तथा मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से फिलहाल थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
जिला
ब्रेकिंग
