मेदिनीनगर। शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा मनाने को लेकर उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत व पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने संयुक्त रूप से हैदरनगर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र में सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए मां से कामना की। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू, एसडीपीओ दिवांश शुक्ला, अंचलाधिकारी संतोष कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी अमरेश कुमार, थाना प्रभारी तंजीलूल मनान समेत कई अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान चौक बाजार दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक सह मुखिया संतोष कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियों को चुनरी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि हैदरनगर में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की परंपरा रही है और इसे आगे भी कायम रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस अधीक्षक श्री चौधरी ने कहा कि सुरक्षा के लिए पुलिस तातपर्य है लेकिन कमेटी के लोग भी ध्यान रखें। तथा किसी अफवाहों पर ध्यान न दे।बच्चों पर विशेष ध्यान दे।इस मौके पर कमिटी के सदस्यों में पवन कुमार, राहुल कुमार सिंह, मुकेश कुमार मेहता, पिंटू कुमार सोनी, इंजीनियर हरिओम गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।