रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर राज्य सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विभिन्न मुद्दों पर जवाब मांगा है।

उन्होंने कहा कि राज्य में 302 बालू घाटों की नीलामी के बाद भी 288 घाट बंद हैं, जिससे बालू चोरी को बढ़ावा मिल रहा है। इसके अलावा, 21 अगस्त से होल्डिंग टैक्स की वसूली ठप है और रांची की 1,410 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं भी अधर में लटकी हुई हैं।उन्होंने कहा है कि 302 में से 288 नीलाम बालू घाटों के बंद रहने के कारण और लंबित स्वीकृतियों की सूची सार्वजनिक की जाए।

पर्यावरणीय स्वीकृति, ग्रामसभा की अनुमति और वैधानिक प्रक्रियाओं को पूरा करने की समयसीमा तय हो।

वैध बालू घाटों से नियमित आपूर्ति, उचित दर और पारदर्शी परिवहन सुनिश्चित किया जाए।

21 अगस्त से बंद होल्डिंग टैक्स वसूली को तत्काल बहाल कर नई व्यवस्था की समयसीमा घोषित की जाए।

टैक्स वसूली बंद रहने से हुए राजस्व नुकसान और उसकी भरपाई का विवरण सार्वजनिक किया जाए।

1,410 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और प्रगति रिपोर्ट जारी हो।

बालू घाटों, टैक्स वसूली और सड़क परियोजनाओं की मासिक प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक पोर्टल पर आए।

लंबित मामलों की समीक्षा कर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए।