रांची। लंबे समय से भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल, खादगढ़ा, कांटाटोली परिसर में खड़ी लावारिस, कंडम एवं अनुपयोगी बसों को हटाने की पहल रांची नगर निगम ने की है। उसने ऐसे बस मालिकों को ऐसी गाड़ियों को सात दिनों के अंदर (2 अक्टूबर तक) बस टर्मिनल परिसर से अनिवार्य रूप से हटाने का निर्देश जारी किया है| निगम ने चेतावनी देते यह भी कहा है कि निर्धारित अवधि के अंदर संबंधित बस मालिकों द्वारा बसों को परिसर से नहीं हटाए जाने की स्थिति में निगम द्वारा संबंधित सक्षम प्राधिकारी, एम.वी.आई. के माध्यम से उक्त बसों का मूल्यांकन एवं दर निर्धारण कराते हुए नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। निर्धारित अवधि के पश्चात् बस मालिकों द्वारा इस संबंध में किसी प्रकार का दावा, अनुरोध अथवा आपत्ति प्रस्तुत किए जाने पर उस पर विचार नहीं किया जाएगा। स्थिति को देखते संबंधित बस मालिक निर्धारित समय-सीमा के अंदर अपने-अपने वाहनों को बस टर्मिनल परिसर से हटा लें।
आज खास
ब्रेकिंग
