हजारीबाग (बरही): बरही थाना क्षेत्र के बाराटांड़ गांव में सोमवार देर रात जर्जर मकान का अल्बेस्टर टूटकर गिरने से 16 वर्षीय मनीषा कुमारी की मौत हो गई। घटना के समय वह घर में खाना बना रही थी। गंभीर रूप से घायल मनीषा को परिजन बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, लगातार बारिश से मकान की छत कमजोर हो गई थी। इसी दौरान छत पर बकरी के दौड़ने से अल्बेस्टर टूटकर नीचे गिर पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित परिवार बेहद जर्जर मकान में रहने को मजबूर है। उन्होंने प्रशासन से परिवार को शीघ्र अबुआ आवास या प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की मांग की है।