बोकारो। स्वदेशी जागरण मंच की महिला इकाई द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन महोत्सव का आयोजन सेक्टर-1सी स्थित मंच कार्यालय में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का संयोजन पूनम सिन्हा और मनोरमा चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में सभी महिलाएं हरे रंग के पारंपरिक परिधान में शामिल हुईं। मेहंदी, गीत-संगीत, नृत्य और क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से सावन उत्सव की रंगत और भी आकर्षक बन गई। महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सावन के उल्लास का आनंद लिया।

इस अवसर पर महिलाओं ने "मैं भी स्वदेशी समर्थक" अभियान से जुड़ते हुए ऑनलाइन लिंक पर क्लिक कर स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।

पूनम सिन्हा ने कहा कि सावन का महीना प्रकृति की हरियाली, उमंग और उत्साह का प्रतीक है। इस मौसम में धरती हरियाली की चादर ओढ़ लेती है, जो पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी जीवनशैली का भी संदेश देती है।

कार्यक्रम में पूनम सिन्हा, मनोरमा चौधरी, अनुजा सिंह, अनीता सिंह, ज्योति नाथ, आशा सिन्हा, वंदना वर्मा, ममता वर्मा, प्रतिमा प्रसाद, नीलम सिंह, दीपाश्री बोराल, पूनम सिंह, सरिता श्रीवास्तव, विनीता श्रीवास्तव, मंजू पोद्दार, उर्मिला पांडेय सहित कई महिलाओं ने भाग लिया।