रामगढ़। गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट में श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ की तीनों हॉकी टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश की टीमों ने हिस्सा लिया। श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल की अंडर-14 बालिका और अंडर-17 बालिका टीम ने उपविजेता का स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-17 बालक टीम तीसरे स्थान पर रही।
अंडर-14 बालिका टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल, अनुशासन और बेहतरीन टीम भावना का प्रदर्शन किया। टीम में श्रेया कुमारी, इशिका कौर, राज नंदनी, पिऊ करमाकर, रुही पटेल, आराध्या गोस्वामी, रिशिका कुमारी, सौम्या कुमारी, अंकिता आर्या, स्नेहल धनजी पवार, शैली खंडेलवाल, साक्षी कुमारी एवं सृष्टि आर्या शामिल रहीं।
अंडर-17 बालक टीम ने भी पूरे टूर्नामेंट में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और संघर्षशील जज्बे का परिचय दिया। टीम में हेमंत कुमार, गौरव चौधरी, सत्यजीत बेदिया, आदर्श कुमार, कुमार सानू, समीर कुमार, अंश शर्मा, कुमार आदित्य, भरत कुमार, सुमित कुमार एवं दिव्यांश कुमार शामिल रहे।
वहीं अंडर-17 बालिका टीम ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया। टीम में रिया रानी, एंजेल राय, ऐलिना सोनी, राफिया नाज़, शालू कुमारी, प्रसिद्धि पांडेय, हर्षा कुमारी, सुजाता कुमारी, अस्मिता पॉल, प्रियांशी कुमारी वर्मा, रितिका बनर्जी एवं परी कुमारी शामिल रहीं।
विद्यालय के प्राचार्य हरजाप सिंह ने तीनों टीमों की उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, टीम भावना और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान परमदीप सिंह कालरा तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों सरदार मनमोहन सिंह लांबा, सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा, सरदार सुरिंदर पाल सिंह चंडोक, सरदार वरिंदर सिंह चंडोक, सरदार गुरप्रीत सिंह जॉली, सरदार नरेंद्र पाल सिंह गुजराल, सरदार पुषविंदर पाल सिंह, सरदार गुरदीप सिंह सैनी, सरदार सतिंदर सिंह होरा, सरदार विक्रमजीत सिंह कोहली, सरदार गुरप्रीत सिंह चाना, सरदार रमन बेदी एवं सरदार करमजीत सिंह जग्गी ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।
प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग और विद्यालय द्वारा खेल प्रतिभाओं को दिए जा रहे निरंतर प्रोत्साहन का परिणाम है। तीनों टीमों की सफलता विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
