बोकारो। डेफोडिल रेस्टोरेंट में गुरुवार को श्रीमती बेला पांडे के नेतृत्व में "ड्रामा क्वीन किटी" की ओर से सावन मिलन एवं किटी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर सावन गीत, मनोरंजक खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया।

समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर उत्साह और उमंग के साथ सावन उत्सव मनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बंटी रानी, अनामिका शिखा सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

इस अवसर पर स्वाति प्रीति सिंह, अनामिका सिंह, सुचित्रा सिंह, अरुणा सिंह, कुमकुम जायसवाल, गुंजन श्रीवास्तव, लिली प्रसाद, पुष्पा रानी और सीमा राज समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।

आयोजक बेला पांडे ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आपसी मेल-जोल बढ़ाने, खुशियां साझा करने और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।