रांची।​ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह अपने झारखंड प्रवास के तहत 20 से 22 अक्टूबर, 2026 तक रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

​प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने जानकारी दी है कि निर्धारित तिथियों में कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पहुंचकर उनसे भेंट कर सकते हैं।

आज भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सौदान सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साईं से शिष्टाचार मुलाकात की।

​उन्होंने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके दीर्घ संगठनात्मक अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से झारखंड में पार्टी को नई मजबूती और ऊर्जा मिलेगी। श्री काले ने कहा कि नए नेतृत्व से कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बेहतर होगा और राष्ट्रहित के संकल्प को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा।