हजारीबाग। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एएसआई बैजनाथ प्रजापति का रविवार सुबह करीब छह बजे निधन हो गया। वह हजारीबाग जिले के इचाक क्षेत्र के रहने वाले थे और वर्तमान में चाईबासा के तांतनगर थाना में पदस्थापित थे।
शनिवार की रात उन्हें रामगढ़ के नेमरा क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात किया गया था। रामगढ़ के कोठार के पास सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के मेदांता अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
