गढ़वा। गढ़वा उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने सयुंक्त रूप से जिले के कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण ढंग से पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा किए। उन्होंने पूजा पंडालों में स्वंयसेवकों की तैनाती, अग्निशमन की व्यवस्था, बिजली की सुव्यवस्थित व सुरक्षित आपूर्ति तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। पंडालों में पुरूष एवं महिला श्रद्धालुओं के अलग अलग आवागमन की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की जानकारी प्राप्त किया। इस दौरान जिले के कई पदाधिकारी तथा थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद थे।
जिला
ब्रेकिंग
