देवघर। बैद्यनाथ मंदिर परिसर के तीन शक्ति देवी मां पार्वती, काली और संध्या मंदिर के पट तीन तक बंद रहेंगे। महासप्तमी पर विशेष पूजा के बाद तीनों मंदिरों के पट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। अब तीनों मंदिरों के पट विजयादशमी के दिन खुलेंगे। मंदिर स्टेट पुरोहित श्रीनाथ पंडित व पुजारी राकेश झा के द्वारा विशेष पूजा के उपरांत तीनों शक्ति देवियों के मंदिरों के पट बंद किए गए। इस दौरान तीनों मंदिरों में श्रीनाथ पंडित और पुजारी अजय झा पूजा करेंगे। वहीं मंदिर स्टेट की ओर से पुजारी राकेश झा प्रतिदिन धूप-दीप दिखाएंगे। दशमी को दोपहर बाद विशेष पूजा के उपरांत तीनों शक्ति देवी मंदिरों के पट खोल दिए जाएंगे, जिसके बाद भक्त पूर्व की तरह तीनों मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सकेंगे।