मेदिनीनगर। दुर्गा पूजा के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक की पहल पर पलामू के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता फ्लेक्स होर्डिंग लगाया गया। होर्डिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों को पूजा पंडालों में भ्रमण के दौरान क्या करें और क्या न करें की जानकारी दी गई है। इस पहल का उद्देश्य सुरक्षा संबंधी आवश्यक संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। अनावश्यक जाम की स्थिति रोकना तथा लोगों को सतर्क एवं जिम्मेदार बनाना है। ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा का आनंद ले सकें। पुलिस अधीक्षक श्री चौधरी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अत्यधिक भीड़ वाले स्थानों पर छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों को लेकर न जाये। तथा सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि हर एक ब्यक्ति एक दूसरे का ख्याल रखें। साथ ही साथ सहयोग करें।