जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से सोमवार को बिहार विधान परिषद की एमएलसी और बिहार जदयू की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. भारती मेहता ने बिष्टुपुर स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सरयू राय का कुशलक्षेम पूछा और दोनों के बीच अनौपचारिक चर्चा हुई। डॉ. भारती मेहता के साथ झारखंड राज्य नोनिया महासंघ के प्रतिनिधि भी सरयू राय से मिलने पहुंचे। इस अवसर पर शिव कुमार चौहान, सुरेश महतो, मैनेजर प्रसाद, संजीत सिंह, प्रभुनाथ प्रसाद, विनोद कुमार, वीरेंद्र महतो, सुरेंद्र प्रसाद समेत कई लोग मौजूद रहे।