गढ़वा। सोशल मीडिया के लिए रील बनाने का जानलेवा शॉक एक युवती के लिए भारी पड़ गया। गढ़वा-नगर ऊंटारी रेलखंड पर जोबरईया गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के दौरान 19 वर्षीय युवती तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गयी। इस दर्दनाक हादसे में युवती के दोनों हाथ कटकर शरीर से अलग हो गये, जबकि उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आयी हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवती की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के अशोक बिहार मोहल्ला निवासी धीरज सिंह की पुत्री पूर्णिमा कुमारी (19 वर्ष) के रूप में हुई है। पूर्णिमा रेलवे ट्रैक के पास खड़े होकर मोबाइल से सोशल मीडिया के लिए रील बना रही थी, तभी अचानक आयी ट्रेन की चपेट में आ गयी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
आज खास
विशेष
