बोकारो। गोमिया प्रखंड के अंबेडकर समाज के सैकड़ों लोगों ने शनिवार को आजसू पार्टी का दामन छोड़कर पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। टीटीपीएस श्यामली अतिथिगृह में आयोजित मिलन समारोह में मंत्री ने सभी नवसदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। लगातार कई लोग झामुमो से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बढ़ता जुड़ाव संगठन के विस्तार और जनविश्वास की मजबूती का परिचायक है। उन्होंने नये सदस्यों से पार्टी की विचारधारा के अनुरूप जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
जिला
ब्रेकिंग
