रांची।केंद्रीय सरना समिति के बैनर तले विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को लोक भवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आदिवासी नेत्री निशा कुमारी भगत की आत्महत्या के मामले में नामजद आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि निशा भगत धर्म, संस्कृति, जमीन माफियाओं और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर मुखर होकर आवाज उठाती थीं। उन्होंने पिठोरिया थाना और रांची एसएसपी को अपनी जान के खतरे की जानकारी दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या करार देते हुए कहा कि राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था को देखते हुए वर्तमान सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। समिति ने रूपा तिर्की और सुभाष मुंडा सहित अन्य मामलों का हवाला देते हुए इस केस में भी सख्त कार्रवाई की अपील की है।
