​नई दिल्ली/रांची: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल पतरातू को ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ के तहत ‘रिवरसाइड हेरिटेज’ श्रेणी में प्रतिष्ठित ‘सिल्वर बनयान अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय में आयोजित समारोह में झारखंड के पर्यटन सचिव मुकेश कुमार और पर्यटन निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में यह पुरस्कार ग्रहण किया।

​पतरातू जलाशय में नौकायन, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और म्यूजिकल फाउंटेन जैसी विकसित पर्यटन सुविधाओं के कारण इसे यह राष्ट्रीय पहचान मिली है। इस उपलब्धि से झारखंड की प्राकृतिक विरासत को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।