रामगढ़। जिला के सामाजिक संगठन द्वारा अधिवक्ता अनुष्का शर्मा की हत्या को 5 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक जिला पुलिस प्रशासन हजारीबाग द्वारा हथियारों को गिरफ्तार नहीं करने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की एवं मृतक को न्याय मिल सके इसको लेकर रामगढ़ के सामाजिक संगठन द्वारा एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया, जो सुभाष चौक से होकर नगर भ्रमण करते हुए सुभाष चौक पर एक सभा में तब्दील हुआ। जिसमें जिलाअधिवक्ता संघ रामगढ़ के अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती के हत्यारे को अब तक गिरफ्तार नहीं करने को लेकर पुलिस प्रशासन हजारीबाग के नाकामी पर अपनी नाराजगी व्यक्त की एवं पुलिस के कार्रवाई पर शंका उत्पन्न किया। इस अवसर पर रामगढ़ शहर के सामाजिक कार्यकर्ता राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ जिलाअधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष ऋषि महतो, कार्यकारिणी सदस्य द्वारिका महतो, महिला अधिवक्ता सीमा चौधरी, मीनू कुमारी, सीता देवी, रेखा कुमारी, सरोज गिरी, मदन शर्मा, नौशाद आलम, मदन किशोर महतो, रोहित रक्षित, अमित गुप्ता, संजय पाठक, वीरेंद्र करमाली, जय कुमार, दीपू साहू, केदार साहू, आनंद यादव, रोहन लाल, किशोर गुप्ता आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।