दुगदा (बोकारो)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेरमो दुगदा की छात्राएं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय नर्रा की छात्राओं को उनके नवनिर्मित भवन में शिफ्ट कराने की मांग को लेकर मंगलवार को घंटो धरना प्रदर्शन किया। छात्राओं की आंदोलन की सुचना मिलने पर चंद्रपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी ईश्वर दयाल महतो कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेरमो दुगदा पहुंचे। उन्होंने छात्राओं को भरोसा दिया कि आगामी दिसंबर माह 2026 तक झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय नर्रा की छात्राओं को उनके नर्रा स्थित नव निर्मित भवन में शिफ्ट करा दिया जाएगा। आश्वसान के बाद छात्राओं ने अपना आंदोलन समाप्त किया।
चंद्रपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी ईश्वर दयाल महतो ने कहा दिसंबर 2026 तक झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय नर्रा में वहां की छात्राओं को शिफ्ट करा दिया जाएगा। फिलहाल वहां बिजली की व्यवस्था नहीं है वहीं विद्यालय आवागमन के लिए सड़क की व्यवस्था नहीं है। इस कारण झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय नर्रा में छात्राओं का सिफ्टिंग नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा मेरे द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को कई बार पत्राचार किया गया है।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेरमो दुगदा की वार्डन सह प्रधानाध्यापिका अनिमा कुमारी ने कहा आज विद्यालय चार मंजिला में दो कमरों साफ सफाई करा उसमें 16 छात्राओं को शिफ्ट करा दी गयी है। दो और कमरों की सफाई कराया जा रहा है एवं स्टोर की भी समानों को दुसरे स्थान पर रख कर उसमें भी छात्राओं को शिफ्ट कराया जाएगा।
झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय नर्रा की छात्राएं यहां रह रही है जिस कारण छात्राओं की संख्या बढ़ जाने के कारण छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञात हो कि झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय नर्रा की छात्राओं को उनके नवनिर्मित भवन में शिफ्ट कराने की मंग को लेकर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेरमो दुगदा की छात्राओं ने इसके पहले भी अगस्त माह में विद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया था। चंद्रपुरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी ईश्वर दयाल महतो के द्वारा एक माह के अंदर झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय नर्रा की छात्राओं को उनके नवनिर्मित भवन में शिफ्ट कराने का आश्वसान दिया गया तब जाकर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेरमो दुगदा की छात्राओं ने अपना आंदोलन स्थगित किया था। आश्वासन के बावजूद झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय नर्रा की छात्राओं को अब तक उनके नर्रा स्थित नव निर्मित भवन में शिफ्ट नहीं कराए जाने के कारण यहां के छात्राओं में व्यापक रोष व्याप्त है। झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय नर्रा की छात्राएं अब भी दुगदा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेरमो दुगदा में ही रह रहीं हैं। बताया जाता है कि झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय नर्रा की भवन का निर्माण दस कड़ोड़ की लागत से हुई है। जो वर्ष अगस्त 2025 में बन कर तैयार हो चुकी है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय दुगदा में कुल छात्राएं 300 है जबकि नर्रा की कुल छात्राएं 200 है। दुगदा स्थित कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावास में रहने के लिए महज 25 कमरें है ऐसे में एक कमरें में 25 से 30 छात्राओं को रहना पड़ रहा है इन सभी छात्राओं को एक ही कमरें में रहने के साथ साथ पढाई भी करनी पड़ रही है। जिस कारण छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।एक ही विद्यालय भवन में दो विद्यालयों की छात्राएं काफी संख्या में रहने के कारण पढाई करने, रहने खाने पीने,सोने आदि काफी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
