जमशेदपुर। गोवर्धन पूजा शुभ अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने परिवार के साथ गौ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस मौके पर रघुवर दास ने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक आस्था और परंपरा का पर्व नहीं है, बल्कि यह गौ माता के संरक्षण और उनके प्रति सम्मान का संदेश भी देता है। उन्होंने लोगों से गौ माता की सेवा और संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।

वहीं, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर पूरे परिवार के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना कर उन्हें काफी प्रसन्नता हुई। उन्होंने झारखंड वासियों की जीवन में खुशहाली और समृद्धि कामना की।

इस दौरान उनके, पुत्र ललित दास और पुत्रवधू सह जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू मौजूद रहीं। सभी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गौ माता की पूजा की और आशीर्वाद लिया।