जमशेदपुर। चर्चित युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच के बीच शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस हिरासत में मौजूद एक संदिग्ध की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सोनारी निवासी संदिग्ध अशोक सिंह राघव से बीते चार दिनों से चांडिल थाने में पूछताछ की जा रही थी। शनिवार सुबह पूछताछ के दौरान उसकी स्थिति अचानक गंभीर हो गई और उसे खून की उल्टियां होने लगीं। आनन-फानन में पुलिसकर्मी उसे इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले गए। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए तत्काल रेफर कर दिया। इसके बाद उसे टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।
आज खास
विशेष
