बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन को लेकर बोकारो के विस्थापितों के आंदोलन एवं उसके बाद हुई वार्ता से डुमरी के विधायक जयराम महतो संतुष्ट नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि आंदोलन का नेतृत्व सत्ता पक्ष के विधायक कर रही थी इसलिए उन्होंने आंदोलन का समर्थन दिया, लेकिन अपनी सहभागिता सुनिश्चित नहीं की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष तीन एवं चार अप्रैल को बोकारो स्टील प्लांट के खिलाफ जो आंदोलन हुआ था उसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था तथा उनकी पार्टी की भूमिका थी लेकिन इस बार उन्होंने आंदोलन का समर्थन जरुर किया, लेकिन आंदोलन से अपनी दूरी बनाए रखा। उन्होंने कहा कि त्रिपक्षीय वार्ता में जो निर्णय लिए गए हैं वह सिर्फ आश्वासन है कोई मंजिल नहीं है और ना कोई रास्ता नहीं है। सिर्फ विस्थापितों को नई टेक्नोलॉजी के तहत धोखा देने का काम किया गया है, फिर भी हम 7 दोनों का मौका देते हैं क्योंकि समझौता पत्र में 7 दिनों के अंदर समाधान की बात कही गई है। यदि 7 दिनों के अंदर समाधान नहीं हुआ तथा विस्थापित अगर उन्हें आंदोलन के लिए आमंत्रित करेंगे तो आंदोलन का नेतृत्व के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उनके प्रयास से बोकारो विधानसभा के कई जटिल समस्याओं को समाधान हुआ है। इलेक्ट्रो स्टील प्लांट में कई लोगों को मुआवजा एवं नौकरी मिली है। अब तक बोकारो के विस्थापितों को लोगों ने सिर्फ उपयोग किया है उनके साथ न्याय नहीं हुआ है। बोकारो विस्थापित परिवारों को न्याय को लेकर जो आंदोलन होगा इसका नेतृत्व करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
बोकारो के विस्थापित क्षेत्र को पंचायत दिलाने की जिम्मेदारी स्थानीय सांसद एवं विधायक की है और राज्य सरकार में विधायक शामिल है, जबकि केंद्र सरकार में स्थानीय सांसद शामिल है। आश्वासन देने के बजाय दोनों को मिलकर पंचायत का दर्जा दिलाना चाहिए।
